Site icon www.khabredinraat.com

राहगीरों से मोबाइल छीनने और वाहन चोरी करने वाला गिरफ्तार

The person who snatched mobile phones from passersby and stole vehicles was arrested

The person who snatched mobile phones from passersby and stole vehicles was arrested

जयपुर। एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहगीरों से मोबाइल छीनने और वाहन चोरी करने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से मोबाइल फोन और चोरी की एक बाइक बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहगीरों से मोबाइल छीनने और वाहन चोरी करने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश सोहेल उर्फ कालू निवासी रामगंज जयपुर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से छीने गए मोबाइल सहित एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version