Site icon www.khabredinraat.com

राह चलते युवक का मोबाइल छीन भागे स्कूटी सवार बदमाश

The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

जयपुर। संजय सर्किल थाना इलाके में स्कूटी सवार तीन बदमाश राह चलते युवक के हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए। बताया जा रहा है कि एकाएक हुई इस घटना में युवक कुछ समझ पाता। इससे पहले ही तीनों बदमाश उसकी आंखों से ओझल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली और मामला दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

जांच अधिकारी एसआई प्रकाश चंद्रवीर ने बताया कि नजरुदीन निवासी कुरैशी कॉलोनी चांदपोल जयपुर ने मामला दर्ज करवाया है कि वह मोबाइल पर बात करते हुए चांदपोल से झोटवाड़ा की ओर से पैदल जा रहा था। इस दौरान पीछे से स्कूटी सवार तीन बदमाश आए और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version