Site icon www.khabredinraat.com

चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार व एक बाल अपचारी निरुद्ध

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने चोरी और लूट करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बारह से ज्यादा वारदात करना कबूला है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा है। प्रारम्भिक पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह में भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि मानसरोवर थाने में 8 जुलाई को मानसरोवर के अग्रवाल फार्म में रहने वाले रोहित मुटरेजा ने मामला दर्ज करवाया था कि वह गुड़गांव गया हुआ था। इस दौरान रात को उससे घर में चोरी हो गई। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गए। सीसीटीवी में 2 लड़के घर का सामान चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों ने घर में रखे 30 से 40 हजार कैश, सोने के 2 झुमके, चांदी के कड़े, कपड़े और घर का अन्य सामान ले गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज चैक किए। इस पर पुलिस के हाथ आरोपी का फोटो लग गया। इस पर टीम ने मुखबिर की मदद से गंगापुर सिटी के बालाघाट में रहने वाले आरोपी अतुल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। जो जयपुर में मुहाना में हनुमान विहार इस्कॉन रोड़ पर रह रहा था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। इसके अलावा एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया।

Exit mobile version