Site icon www.khabredinraat.com

मोबाइल स्नैचिंग की वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

The vicious criminal who committed the crime of mobile snatching has been arrested

The vicious criminal who committed the crime of mobile snatching has been arrested

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने विधाधर नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन स्नैचिंग की वारदात करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है और उसके पास से स्नेचिंग किया गया मोबाइल सहित वारदात में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी बरामद किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) दिगंत आनंद ने बताया कि सीएसटी ने विधाधर नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन स्नैचिंग की वारदात करने वाले अरबाज उर्फ राजा निवासी भट्टा बस्ती जयपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से स्नेचिंग किया गया मोबाइल सहित वारदात में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने संभावना है।

Exit mobile version