Site icon www.khabredinraat.com

मोबाइल स्नैचिंग की वारदात करने वाले शातिर मोबाइल स्नैचर शोएब एवं अरशद अली गिरफ्तार

The vicious mobile snatcher who committed the crime of mobile snatching has been arrested

The vicious mobile snatcher who committed the crime of mobile snatching has been arrested

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने अशोक नगर में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए शातिर मोबाइल स्नैचर शोएब एवं अरशद अली को गिरफ्तार किया है और साथ ही गिरफ्तार आरोपित के पास से  स्नैचिंग के आठ मोबाईल एवं वारदात में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने चार वारदात करना  स्वीकार किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 पुलिस उपायुक्त (अपराध) अरशद अली ने बताया कि सीएसटी  ने अशोक नगर में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए शातिर मोबाइल स्नैचर शोएब एवं अरशद अली को गिरफ्तार किया है और दोनों ही आरोपित भट्टा बस्ती जयपुर के रहने वाले है। आरोपित मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की वारदात करने के आदि है। जो दुपहिया वाहन से पैदल चलने वाले राहगीरों की रैकी कर मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते है। आरोपियों ने अन्य वारदात सीकर रोड के आसपास का इलाका विश्वकर्मा, मुरलीपुरा एवं हरमाड़ा क्षेत्र में वारदात करना कबूला है।गिरफ्तार आरोपित से  पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। 

Exit mobile version