Site icon www.khabredinraat.com

सहेली ने ही करवाया महिला का देहशोषण, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

rape

rape

जयपुर। शास्त्रीनगर थाना इलाके में ब्लैकमेल कर एक महिला के अपनी ही सहेली का शारीरिक शोषण करवाने का मामला सामने आया है। दोस्ती कर महिला फ्रेंड ने ही धोखा देकर अश्लील वीडियो बना लिया।

अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी महिला ने ब्लैकमेल कर अलग-अलग युवकों से रेप करवाया। पीड़ित महिला ने अपनी सहेली व तीन जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एसीपी शास्त्री नगर शिवरतन गोदारा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि सितम्बर-2024 में उसकी दोस्त आरोपी महिला से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों अच्छी सहेलियां बन गए। आरोप है आरोपी सहेली ने मिलने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। मिलने जाने पर धोखे से एक युवक को बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती रेप करवाया।

दुष्कर्म के दौरान उसका अश्लील वीडियो आरोपी सहेली ने अपने मोबाइल में बना लिया। अश्लील वीडियो को आरोपी सहेली ने वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेल कर अलग-अलग लोगों से शारीरिक संबंध बनाए। लगातार हो रहे दुष्कर्म से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी सहेली व तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Exit mobile version