Site icon www.khabredinraat.com

8 दिन में दुकान में दो बार चोरी

Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house

Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house

जयपुर। कानोता थाना इलाके में चोरों ने आठ दिन में एक दुकान को दूसरी बार निशाना बनाया है। चोर दुकान की दीवार में सेंधमारी कर किराने का सामान ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।  

पुलिस ने बताया कि  माली की कोठी बगरना निवासी धारा सिंह (40) ने मामला दर्ज करवाया कि  52 फीट हनुमान मंदिर के सामने उनकी मैसर्स संत किराना स्टोर के नाम से दुकान है। गुरुवार रात करीब 9 बजे वे दुकान बंद कर वह घर चले गए। देर रात बदमाशों ने चोरी के लिए दुकान को निशाना बनाया गया। दुकान के जीने की दीवार में बड़ा छेद कर बदमाश अंदर घुस गया। इसके बाद दुकान में रखा करीब 3 लाख रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया। दीवार में बने छेद से ही बदमाश सामान चोरी कर बाहर निकल गया। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पूरी घटना की जानकारी मिली। चोर रात करीब 1:45 बजे दुकान में घुसता दिखाई दे रहा है। 

8 दिन में दूसरी बार चोरी

पीड़ित ने बताया कि 10 अप्रेल को भी मेरी दुकान में चोरी हुई थी। दीवार में बड़ा छेद करके बदमाश घुसा था। गल्ले में रखा कैश और करीब 3 लाख रुपए कीमत का सामान चोरी कर ले गया था। 18 अप्रेल की देर रात दोबारा दुकान में चोरी हुई। चोरी के लिए बदमाश ने एक ही पैटर्न अपनाया है। दुकान में घुसने के लिए पहले जहां छेद किया था, इस बार बदमाश ने थोड़ा उससे ऊपर छेद किया। इस बार करीब 3 लाख रुपए कीमत का सामान चोरी कर ले गया है। चोरी के पैटर्न से लग रहा है कि पिछले 8 दिनों में चोरी करने वाला चोर एक ही है।                   

Exit mobile version