Site icon www.khabredinraat.com

लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए चोर

Theft in SDM's Sune house

Theft in SDM's Sune house

जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी में सामने आया कि परिवार के लोग तीये की बैठक में गए हुए थे,इस दौरान बदमाश लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात किशन नगर श्याम नगर निवासी संजीव कुमार माथुर (54) के घर हुई। जो तीन अप्रैल को छोटी बहन की तीये की बैठक में वह परिवार के साथ गए थे। पीछे से बदमाशों ने दिन-दहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए।

वारदात का पता वापस लौटने पर चलने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वारदात स्थल के आस-पास सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version