Site icon www.khabredinraat.com

शॉपिंग माल से एक लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए चोर

Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house

Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में एक शॉपिंग मार्ट से रविवार रात चोर एक लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए। दुकान का शटर तोड़कर घुसे बदमाश महज दो मिनट में वारदात कर भाग गए। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि नारायण विहार मानसरोवर निवासी प्रीति शर्मा (33) ने मामला दर्ज करवाया कि नारायण विहार में उसने श्रीकृष्णा के नाम से मार्ट खोल रखा है। रविवार रात रोज की तरह मार्ट बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। शॉप का शटर तोड़कर बदमाश अंदर घुसे।

मार्ट से करीब 40 हजार रुपए कीमत के कपड़े, 10 हजार रुपए की चॉकलेट, 20 हजार के ड्राइ फ्रूट के साथ कीमती सामान और गल्ले में रखे करीब 2 हजार रुपए चोरी कर ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब 1 लाख रुपए है। सोमवार सुबह शॉप का शटर टूटा मिलने पर घटना का पता चला। मार्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर चोरों की करतूत कैद मिली। शॉप का शटर तोड़कर नकाबपोश तीन बदमाश अंदर घुसे। महज 2 मिनट में बदमाश कीमती सामान और गल्ले से रुपए निकालकर चोरी कर शॉप से बाहर निकल गए। चोरी की सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Exit mobile version