Site icon www.khabredinraat.com

बजरी कारोबारी के घर से चोरों ने उडाए पन्द्रह लाख

CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में एक बजरी कारोबारी के घर से पन्द्रह लाख रुपए की चोरी हो गई। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार महाराणा प्रताप नगर निवासी यज्ञ प्रताप सिंह के घर पर बदमाश एग्जॉस्ट फैन को हटाकर अंदर घुसे थे। हादसे के दौरान परिवार फर्स्ट फ्लोर पर सो रहा था और चोर ग्राउंड फ्लोर में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिवार को सुबह साढ़े पांच बजे घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

जांच अधिकारी एसआई हेमलता ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से मकान में चोरी की जानकारी मिली थी। इस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंची। वारदात के दौरान पीड़ित यज्ञ प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ फर्स्ट फ्लोर पर सो रहे थे। ग्राउंड फ्लोर पर उनके माता-पिता रहते हैं, लेकिन वे बाहर गए हुए थे। ग्राउंड फ्लोर के कमरों में करीब चार अलमारी में रुपए और सोने-चांदी के जेवरात थे। चोर करीब पन्द्रह लाख रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित के घर पर दो नौकरानी भी काम करती है, जिनसे पूछताछ की गई है।

उन के घर पर सीसीटीवी लगी हुई थी लेकिन चोर इतने शातिर निकले की वह डीवीआर ही चोरी कर के ले गए। बदमाशों ने इतनी सफाई से पूरे मकान में तोड़ फोड की जिस से उनको रात को कोई भनक तक नहीं लगी। सुबह जब साढ़े पांच बजे पानी चालू करने के लिए नीचे उतरे तो पता चला कि घर की सभी अलमारी टूटी हुई थी।

Exit mobile version