Site icon www.khabredinraat.com

दो सूने मकानों को चोरों ने बनाया निशाना

Theft in SDM's Sune house

Theft in SDM's Sune house

जयपुर। कानोता थाना इलाके में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बना डाला। चोर लाखों रुपए के जेवरात व नकदी ले गए। श्याम विहार कॉलोनी निवासी विष्णु शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि वह परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां पर गए थे। पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने चांदी के जेवरात व नकदी ले गए। घटना का पता उसे वापस लौटने पर लगा।

वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था और कमरों का सामान बिखरा हुआ था। चोर मकान से सोने की 2 नथनी, 2 सोने का टीका, दो जोड़ी सोने का कानों का झुमका, दो जोड़ी सोने की चूडियां, चार सोने की अंगूठियां, चांदी की चार अंगूठियां, चांदी की चार पायजेब और 184500 रुपए व सोने चांदी का अन्य सामान ले गए। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना 15 दिसम्बर की है।

दूसरी घटना में हनुमान नगर विस्तार निवासी रामराय शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि वह परिवार के साथ बाहर गया था पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर 450000 रुपए, एक जोड़ी चांदी की पायजेब, एक जोड़ी सोने की टॉप्स, सोने की चेन, सोने की अंगूठी और अन्य सामान ले गए। यह घटना भी 15 दिसम्बर की है।

सिंधी कैम्प बस स्टेण्ड पर सूटकेस से नकदी-जेवरात पार

सिंधी कैम्प थाना इलाके में बदमाशों ने एक व्यक्ति के सूटकेस से जेवरात व नकदी पार कर ली। पीडित पत्नी के आंख का ऑपरेशन करवाने जयपुर आया था। वापस लौटने के दौरान यह घटना हो गई। पुलिस के अनुसार सीकर निवासी महावीर प्रसाद पारीक ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपनी पत्नी की आंख का ऑपरेशन करवाने जयपुर आया था। ऑपरेशन करवाने के बाद वह वापस लौट रहा था सिंधी कैम्प बस स्टेण्ड पर बस की रैक में सूटकेस रखकर विंडो पर टिकट लेने चला गया।

वापस आकर देखा तो सूटकेस खुला पड़ा था और सूटकेस का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। चोर सूटकेस से नकदी व जेवरात ले गए। इस पर पीडित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है। घटना 16 दिसम्बर की है। पुलिस ने मामला दर्ज घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version