Site icon www.khabredinraat.com

भारत का ये शहर है बहुत ही साफ-सुथरा, पर्यटकों को पसंद आता है यहां का माहौल

इंटरनेट डेस्क। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम की राजधानी है गंगटोक, ये शहर देखने में बहुत ही खूबसूरत है और यहां पर गंदगी का नामो निशान नहीं है। यहां पर गणेश टोक, हनुमान टोक तथा ताशि व्यू प्वांइट जैसे अनेक पर्यटन स्थल हैं जो देखने लायक हैं। जो पर्यटक यहां आते हैं वे पैदल घूमकर पूरे गंगटोक का मजा लेते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप किसी व्हीकल में बैठकर अगर यहां घूमेंगे तो आप बहुत कुछ मिस कर देंगे।

साफ सुथरे इस शहर को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं और यहां की खूबसूरत वादियों को अपने कैमरे में कैद करके ले जाते हैं। यहां बहुत कुछ देखने लायक है जिसमें से कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल इस प्रकार हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में ………

एमजी मार्ग:-

गंगटोक के मध्य में बसा एमजी मार्ग में आप कई तरह के पकवानों का स्वाद उठा सकते हैं। यहां का खाना और खिड़की बहुत प्रसिद्ध है।

टिसोमगो लेक:-

टिसोमगो लेक ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है, यहां घूमने का मजा तभी है जब आप यहां यार्क सफारी करें।

रूमटेक मोनेस्ट्री:-

रुमटेक मोनेस्ट्री, जिसका निर्माण 1700 में हुआ था और यह पूरे देश का सबसे बड़ा बौद्ध धर्म सीखने का सेंटर है।

यमथंग वैली:-

यह बहुत ही खूबसूरत स्थान है। यह जगह चारों ओर से हिमालय से घिरी हुई है। इसे वैली ऑफ फ्लावर्स के नाम से भी जाना जाता है।

पमेयंगसे मोनिस्ट्री:-

यह सिक्किम की दूसरी सबसे पुरानी मोनिस्ट्री है। कुछ अनूठे शिल्प से बनी इस मोनिस्ट्री को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।

Exit mobile version