Site icon www.khabredinraat.com

मोहिनी एकादशी पर श्री गलता जी में हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

जयपुर। उत्तर भारत की प्रमुख श्री वैष्णव पीठ उत्तर तोदाद्रि श्री गलता जी में गलतपीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य महाराज के पावन सान्निध्य में मोहिनी एकादशी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान–पुण्य आदि किए।

श्री गलता पीठ के युवाचार्य स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि श्री गलता पीठ में गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य महाराज के पावन सान्निध्य में मोहिनी एकादशी मनाई गई। इस अवसर पर अल सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन रहा और यह क्रम दिनभर चला।

हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया तत्पश्चात ठाकुर जी के दर्शन किए एवं श्री गलता गादी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात श्री गलता पीठ में निरन्तर चल रहे अन्नक्षेत्र में व्रत के लिए निर्मित की गई विशेष सागारी प्रसादी ग्रहण की व गायों को चारा खिलाया एवं दान–पुण्य किया।

Exit mobile version