Site icon www.khabredinraat.com

मोबाइल टॉवरों में लगे आरआरयू चुराने वाले तीन बदमाशों को पकडा

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल टॉवरों में लगे आरआरयू चुराने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा है और उनके पास से वारदात में प्रयुक्त एक चौपहिया वाहन भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल टॉवरों में लगे आरआरयू चुराने वाले मोहम्मद शाहरुख,संजीव कुमार और मोहित पांडे को गिरफ्तार किया है और तीनों ही दिल्ली के रहने वाले है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली से प्राइवेट वाहन से आकर दिन में इलाके की रेकी करके टॉवरों से आरआरयू और बैटरी चोरी की वारदात करते है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version