Site icon www.khabredinraat.com

तीन पीटीआई और एक व्याख्याता को एसओजी ने किया गिरफ्तार

Three PTIs and one lecturer arrested by SOG

Three PTIs and one lecturer arrested by SOG

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को तीन पीटीआई और एक व्याख्याता को गिरफ्तार किया हैं। इन के खिलाफ एसओजी को हेल्पलाइन पर शिकायत मिली थी कि चारों ने डमी कैंडिडेट की मदद से परीक्षा पास की थी। इनके द्वारा पेश की गई बीपीएड की डिग्री भी फर्जी निकली। इस पर एसओजी ने तीनों के दस्तावेजों की जांच की,जांच में पुष्टि होने पर चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया हैं।

एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया कि एसओजी जयपुर के व्हाटसएप हेल्पलाईन पर शिकायत मिली थी कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित शारीरिक शिक्षक सीधी भर्ती 2022 में कुछ लोग गलत चीजों का इस्तेमाल कर परीक्षा में पास हुए और नौकरी ली। जिस पर एसओजी ने स्वरूपा राम निवासी गुढामलानी जिला बाडमेर हाल शारीरिक शिक्षक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जाखड़ों की ढाणी, भीमलत धोरीमन्ना जिला बाडमेर, भारमल राम निवासी गांव धानता पुलिस थाना सांचोर जिला सांचोर हाल शारीरिक शिक्षक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुडा, रानीवाडा, जिला सांचोर, लादूराम निवासी दांतीवास तहसील भीनमाल जिला जालौर हाल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, वनानी भीलों की ढाणी, गुढामालानी, बाड़मेर की जांच की।

जांच में प्रमाणित हो गया कि इन लोगों ने अपनी जगह परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बिठाया। तीनों आरोपियों ने उस दौरान आवेदन पत्रों में अन्य विश्वविद्यालय की बीपीएड डिग्री भर कर अन्य विश्वविद्यालय की बीपीएड डिग्री और अंक तालिका के दस्तावेज सत्यापन के समय पेश कर पीटीआई की नौकरी प्राप्त की। एसओजी ने जब इन डिग्री और डमी अभ्यर्थी के पेपर में बैठने की जांच की तो यह पुष्टि हो गई। जिस पर इन तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी की गई। आरोपी स्वरूपा राम को जिला पुलिस अधीक्षक जालौर ज्ञानचन्द यादव एवं आरोपी लादूराम एवं भारमल को जिला पुलिस अधीक्षक बाडमेर नरेंद्र मीणा के निर्देशन में टीम ने डिटेन कर एसओजी के सुपुर्द किया। जिस पर एसओजी ने दोनो को कोर्ट में पेश कर 7 दिन का रिमांड लिया हैं।

वहीं राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा वर्ष 2022 के सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय की परीक्षा 24 दिसंबर 2022 को आयोजित की थी। उस में सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण निरस्त कर दी गई थी एवं इस विषय की परीक्षा 29 जनवरी 2023 को दोबारा 10.30 एएम से 12.30 पीएम तक आयोजित की गई थी। 29 जनवरी 2023 को सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय की परीक्षा आरोपी राजेन्द्र कुमार के स्थान पर कमल विश्नोई निवासी राजीव नगर पुर, जिला सांचौर ने डमी परीक्षार्थी के रूप में दी थी। कमल बिश्नोई वर्तमान में उच्च माध्यमिक विद्यालय अरणाय (जालोर) में व्याख्याता (जीव विज्ञान) के पद पर था। एसओजी ने कमल विश्नोई को गिरफ्तार किया हैं। उसे भी रिमांड पर लिया गया हैं।

Exit mobile version