Site icon www.khabredinraat.com

नशे और मौज-मस्ती के लिए नकबजनी की वारदात करने वाले तीन नकबजन गिरफ्तार

Three robbers arrested for committing robbery for fun and intoxication

Three robbers arrested for committing robbery for fun and intoxication

जयपुर। करणी विहार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे और मौज-मस्ती के लिए नकबजनी की वारदात करने वाले तीन नकबजनों को धर-दबोचा है और उनके पास से बीस एलईडी बरामद की है। जब्त की गई एलईडी की बाजार कीमत दो लाख पांच हजार रुपये आंकी है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अमित कुमार ने बताया कि करणी विहार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे और मौज-मस्ती के लिए नकबजनी की वारदात करने वाले धर्मेन्द्र कुमार यादव मिर्जापुर (यूपी) हाल चित्रकूट जयपुर,सोनू बंजारा निवासी विदिशा (मध्यप्रदेश) हाल करणी विहार जयपुर और इब्राहिम खान निवासी चित्रकूट जयपुर को गिरफ्तार किया है। जिसने पास से दो लाख रुपये से अधिक का चोरी का माल भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version