Site icon www.khabredinraat.com

सड़कों पर मुस्तैद नजर आई यातायात पुलिसः 406 वाहन चालकों के काटे चालान

जयपुर। नववर्ष के जश्न में किसी भी प्रकार का खलल ना पड़े। इसके लिए नव वर्ष की रात भर यातायात पुलिस ने साथ थाना पुलिस मुस्तैदी के साथ सड़कों पर तैनात नजर आई। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने के मामले में 406 वाहन चालकों के चालान काटे और दो वाहनों को जब्त कर लिया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर यातायात लक्ष्मण दास ने बताया कि नववर्ष के जश्न के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर पूरी सख्ती से कार्रवाई की गई। देर रात 406 वाहनों के चालान काटे गए। इनमें आठ लोग शराब पीकर वाहन चलाते मिले।

Exit mobile version