Site icon www.khabredinraat.com

टक-टक गैंग ने दो लोगों का किया मोबाइल पार

The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

जयपुर। राजधानी में टक-टक गैंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। गोपालपुरा पुलिया के नीचे सक्रिय गैंग के बदमाशों के महेश नगर थाना पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद भी एक युवक की कार से गैंग के सदस्यों ने मोबाइल पार कर लिया।

पुलिस के अनुसार प्रेम नगर जगतपुरा निवासी अंनत जैन ने मामला दर्ज करवाया कि वह कार से रात को घर लौट रहा था। रात करीब आठ बजे वह गोपालपुरा पुलिया के नीचे बत्ती पर रुका था इसी दौरान एक युवक ने कंडक्टर साइट से कार का शीशा बजाया और शीशा खोलते ही युवक ने कहा कि आपने एक्सीडेंट कर दिया। वह उससे बातचीत करने ही वाला था कि उसके पास वाले शीशे को किसी ने बजाया।

इस पर उसने दाएं तरफ देखा तो एक युवक खड़ा था। उसने शीशा खोला ही था कि कडक्टर साइड की सीट से युवक मोबाइल उठाकर अपने साथी के साथ भाग निकला। इस पर पीड़ित ने बजाज नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 16 जुलाई की है।
दूसरी घटना में सपोटरा निवासी मनोज मीणा ने विश्वकर्मा थाने में मामला दर्ज करवाया कि किसी ने रोड नम्बर एक पर स्मृति वन पार्क के सामने उसकी कार की सीट से मोबाइल पार कर लिया। यह घटना भी 16 जुलाई का है।

बाइक सवार बदमाश कान से खींच ले गया झुमके

विद्याधर नगर थाना इलाके में मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार एक बदमाश महिला के कान पर झपट्टा मार कर झुमके ले गया। इससे महिला के कान में चोट आई और उससे खून बह निकला। इस पर पीडिता ने घर पर पहुंच कर आपबीती बताई। परिजन पीडिता को लेकर पहले अस्पताल पहुंचे और उपचार के बाद थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार विजयबाड़ी केशव मार्ग निवासी अमरजीत सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि वह 18 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे घर से मॉर्निंक वॉक पर निकली थी। केसरी मोबाइल प्वाइंट पर पीछे से एक बाइक सवार युवक आया और उसके कान पर झपट्टा मार कर झुमके तोड़ ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version