Site icon www.khabredinraat.com

अवैध धारदार हथियार लेकर घूमने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Two accused carrying illegal sharp weapons arrested

Two accused carrying illegal sharp weapons arrested

जयपुर। भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध धारदार हथियार लेकर घूमने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू व छुरा भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत पुलिस थाना भट्टा बस्ती थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध धारदार हथियार लेकर घूमने वाले शाहिद उर्फ डकैत निवासी भट्टा बस्ती जयपुर और जावेद हुसैन निवासी भट्टा बस्ती जयपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से धारदार चाकू व छुरा भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version