Site icon www.khabredinraat.com

हिंगोनिया गोशाला में तैयार हो रहे ढाई लाख गोमय दीपक

जयपुर। हिंगोनिया गौशाला ने नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज के साथ बड़ी संख्या में गाय के गोबर से दीपक तैयार किए हैं। दीपावली पर ये दीपक प्रकाश के साथ गोसंवद्धर्न का संदेश भी देंगे। हिंगोनिया गौशाला के कार्यक्रम समन्वयक रघुपति दास ने बताया कि जयपुर के 250 वार्ड में लगभग 2 लाख 50 हजार गोमय दीपक का वितरण किया जाएगा।

साथ ही कार्तिक माह में विभिन्न मंदिरों में भी गोबर से बने दीपकों का वितरण किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्थायी विकास को बढ़ावा देना है। गाय के गोबर से बने दीपक का उपयोग न केवल आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उल्लेखनीय है कि हिंदू धर्म में गाय के गोबर का विशेष महत्व है। इसे पवित्र और शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय के गोबर में मां लक्ष्मी का वास होता है। गोबर का पूजा में इस्तेमाल करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में गोबर का दीपक का भी विशेष महत्व है। यह दीपक जलने के बाद इसका खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है यह वनस्पति और पर्यावरण के लिए बहुत ही लाभदायक है।

Exit mobile version