Site icon www.khabredinraat.com

41 लाख की डकैती मामले में एक साल से फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। सोडाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुए सिविल लाइन सोडाला क्षेत्र में हुई 41 लाख रुपये की डकैती के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पिछले एक साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे। जिन पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि 17 फरवरी 2025 को परिवादी गजेंद्र राठौड़ ने मामला दर्ज कराया था कि बदमाशों ने उसे क्रिप्टो करेंसी (यूएसडीटी) में निवेश का झांसा दिया और धोखे से बुलाकर 41 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस पूर्व में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। लेकिन मुख्य साजिशकर्ता फरार चल रहे थे।

पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और जमीनी स्तर पर सूचनाएं एकत्रित कर दो आरोपित आरोपी आबिद खान (32) और नौशाद खान (32) निवासी चूरू को गिरफ्तार किया गया। आरोपित नौशाद वर्तमान में वैशाली नगर में किराये से रहकर फरारी काट रहा था।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) और उनकी विशेष टीम ने आपसी सामंजस्य बिठाकर इन बदमाशों को घेराबंदी कर दबोचा। पुलिस अब आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो और लूटी गई शेष राशि की बरामदगी के प्रयास कर रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version