Site icon www.khabredinraat.com

देशी कट्टा दिखाकर लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। पुलिस थाना सेज ने (झाई) में 11 फरवरी को हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपिता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से वारदात के काम में लिया गया। देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस व मिर्ची स्प्रे बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित शातिर चोर है और इनके खिलाफ पूर्व में सोरी के मुकदमे दर्ज है।

उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि गत 11 फरवरी 2026 को परिवादी बाबूलाल राव निवासी चूरु हाल कालवाड रोड ने मामला दर्ज कराया था की 10 फरवरी की रात को दो लड़कों ने 200 फीट बाईपास से अजमेर रोड से झाई (सेज)जाने के टैक्सी बुक कराई थी। झाई आने के बाद खटवाडा रोड पर सूनसान जगह पर आरोपितो ने टैक्सी रुकवाई और उसे देशी कट्टा दिखाकर धमकाया।

दोनो शातिर आरोपितो ने पीड़ित के साथ मारपीट कर उसे पीछे वाली सीट पर डालकर कार को लूट कर ले गए। इसी दौरान तेज रफ्तार कार एक पेड से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान घबराए दोनो आरोपित लूट के काम में लिए जाने वाला देशी कट्टा ,मिर्च स्प्रे व एक जिंदा कारतूस कार में छोड़कर ही भाग गए।

आरोपियों से मुक्त होने के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने विशेष टीम व तकनीकी सहायता के आधार पर दोनो आरोपित सागर बैष्णव (26) निवासी पचेवर जिला टोंक व मुकुल मेघवंधी (25) निवासी भांकरोटा को दस्तयाब किया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अन्य लूट की वारदातों को लेकर गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।

Exit mobile version