Site icon www.khabredinraat.com

जयपुर में सड़क हादसों में दो की मौत

जयपुर। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगो की मौत हो गई। खेतान चौराहे पर अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार अस्पताल कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मामले की जांच दुर्घटना थाना पश्चिम पुलिस कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरलीपुरा स्कीम निवासी 50 वर्षीय इंद्र कुमार शास्त्रीनगर स्थित टीबी अस्पताल में काम करता था। 4 दिसम्बर को काम करने के बाद वह रात को घर लौट रहा था। खेतान चौराहे पर रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दूसरी घटना में दादी का फाटक पर बाइक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार पाटन नीम का थाना निवासी 53 वर्षीय चंद्रशेखर कोशिक बाजार से रात को घर जा रहा था। रात करीब आठ बजे दादी का फाटक के पास वह बाइक से गिरकर घायल हो गया। बाइक से गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आई थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

Exit mobile version