Site icon www.khabredinraat.com

मोटी कमाई का लालच देकर युवक से ठगे दो लाख पैंतीस हजार

CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर। करधनी थाना इलाके में इन्वेस्ट करने पर मोटी कमाई का लालच देकर युवक से दो लाख पैंतीस हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीडित ने इस सम्बंध में थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार गोविंदपुरा कालवाड़ निवासी पवन कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि सुभाष शर्मा, कनिष्ठ और प्रशांत जांगिड ने मिलकर एक गिरोह बना रखा है। जो कि एक बिजनेस में इन्वेस्ट करने पर मोटी कमाई का लालच देकर पैसा ठगते है। आरोपियों ने उसे भी झांसे में लिया और कई बार में उससे दो लाख पैंतीस हजार रुपये ले लिए। अब आरोपी उसे देने में आनाकानी कर रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक से मारपीट कर छीने सौलह हजार रुपये

करधनी थाना इलाके में आधा दर्जन बदमाश एक युवक से मारपीट कर सौलह हजार पांच सौ रुपये छीनकर ले गए। इस संबंध में पीडित की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार श्यामनगर विस्तार निवासी मोहित सैनी ने मामला दर्ज करवाया कि वह पन्द्रह जनवरी को बाजार से घर जा रहा था। बैनाड़ रोड पर जयसिंह और उसके चार-पांच साथियों ने उसे रोका और मारपीट कर सौलह हजार पांच सौ रुपय रुपए छीनकर ले गए। मारपीट के बाद बदमाश उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग निकले। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने उसे लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

Exit mobile version