Site icon www.khabredinraat.com

चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Two miscreants arrested for chain snatching

Two miscreants arrested for chain snatching

जयपुर। सांगानेर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले दो बदमाशों को धर-दबोचा है और साथ ही उनके पास से लूटी गई चैन भी बरामद की है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने आधा दर्जन से अधिक चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देना कबूला है। नशा और मौज मस्ती के लिए चेन स्नैचिंग करते है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि सांगानेर थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले दीपक चौधरी (27) निवासी बरौनी जिला टोंक हाल सीतापुरा सांगानेर जयपुर और राजेन्द्र चौधरी(27) निवासी निवाई जिला टोंक हाल सांगानेर जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दोनो ही आरोपी गैंग के सरगना धारासिंह के कहने पर वारदात करते है और फिर तोडी गई चेन उसे दे देते है। जिसके बदले में गैंग सरगना धारासिंह उनको खर्चा दिया करता था। पुलिस आरोपितों से गैंग सरगना धारासिंह के बारे में पूछताछ सहित अन्य वारदातों के बारे में जानकारी कर रही है।

Exit mobile version