Site icon www.khabredinraat.com

अवैध हथियार सहित दो बदमाश चढे पुलिस के हत्थे

Two miscreants arrested with illegal weapons by police

Two miscreants arrested with illegal weapons by police

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत झोटवाड़ा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले आरोपित रोशन खान एवं शरीफ खान को गिरफ्तार कर उनके पास से 01 देसी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस बरामद किया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत झोटवाड़ा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले आरोपित रोशन खान निवासी निवारू रोड थाना झोटवाडा जयपुर और शरीफ खान निवासी बरकत कॉलोनी झोटवाडा जयपुर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध हथियार 01 देसी कट्टा 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

आरोपित रोशन खान से पूछताछ में सामने आया है के वह चुडी बनाने का काम करता है। एक बार चूड़ियों का सामान देने के लिए वह बिहार गया था। वहां पर ढाबे पर किसी अज्ञात व्यक्ति से देशी कट्टा 7 हजार 200 रुपये में खरीद कर लाना एवं आरोपित शरीफ खान लोडिंग गाडी चलाता है। वह एक बार भरतपुर गाड़ी लेकर गया वहां से एक ढाबा पर अज्ञात व्यक्ति से 150 रुपये में खरीद कर लाया था। जिसको वह रोशन खान को बेचने के लिए आया था। आरोपितों से अवैध हथियार रखने एवं सप्लाई करने के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version