Site icon www.khabredinraat.com

लूट-अपहरण की वारदात करने दो बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार

Two miscreants arrested with weapons for robbery and kidnapping

Two miscreants arrested with weapons for robbery and kidnapping

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत रामनगरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक देसी पिस्टल सहित दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित लूट और अपहरण की वारदात करने के आदतन अपराधी है और जिला अलवर के पुलिस थाना मालाखेडा व राजगढ में लूट व अपहरण के मामले में फरार चल रहे थे।

आरोपित अपनी गैंग के साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात करने की फिराक में थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व)कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत रामनगरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरेन्द्र चौधरी और विष्णु सैनी को थाना इलाके में स्थित वीआईटी कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया है और दोनों ही आरोपित मालाखेडा जिला अलवर के रहने वाले है।

जिनके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी लूट और अपहरण की वारदात करने के आदतन अपराधी है और जिला अलवर के पुलिस थाना मालाखेडा व राजगढ़ में लूट व अपहरण के मामले में फरार चल रहे थे। आरोपित अपनी गैंग के साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात करने की फिराक में थे। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version