Site icon www.khabredinraat.com

बाइक सवार दो बदमाशों ने युवती को धक्का मार कर छीना मोबाइल

The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवती को पहले धक्का मार कर गिरा दिया और फिर उसके हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस के अनुसार प्रताप नगर नाई की थड़ी निवासी अपराजिता मिश्रा ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने कार्यालय से घर जा रही थी। पैदल ही ट्रांसपोर्ट नगर जाने के दौरान पुलिया के नीचे बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उसे धक्का मार कर गिरा दिया। इसके बाद उसके हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। पीडिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस इस मामले में घटना स्थल और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

कार का शीशा तोड़कर बैग और लेपटॉप चोरी

बजाज नगर थाना इलाके में कैफे के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाश बैग और लेपटॉप ले गए।
पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ निवासी मोहित ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने दोस्त के साथ कैफे डियोन गया था। वहां पर किसी ने उसकी कार का शीशा तोड़कर बैग और लेपटॉप पार कर लिया।

Exit mobile version