Site icon www.khabredinraat.com

बाइक सवार 2 बदमाश तोड़ ले गए महिला के गले से सोने की चेन

Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse

Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गए। पुलिस के अनुसार मोनिका विहार निवासी सुनीता जैन ने मामला दर्ज करवाया कि वह किसी काम से बाजार जा रही थी। मध्यम मार्ग कावेरी पथ पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गए। इस अप्रत्याशित घटना में पीडिता कुछ समझ पाती तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version