Site icon www.khabredinraat.com

महिला तस्कर सहित दो को दबोचा, एमडी और स्मैक बरामद

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (क्राइम ब्रांच सीएसटी) ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए श्यामनगर थाना क्षेत्रों में दबिश देकर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 01.30 ग्राम स्मैक, नशा बेचने से मिले 19 हजार रुपये नकद और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

विशेष पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशन) राहुल प्रकाश ने बताया कि श्याम नगर इलाके में बदरवास चौराहे के पास स्थित होटल प्राइम सफारी के पास की गई। यहाँ पुलिस ने प्रतिभा (22) पत्नी मोरपाल को गिरफ्तार किया । पुलिस ने महिला के कब्जे से 01.30 ग्राम स्मैक, नशा बेचने से मिले 19 हजार रुपये नकद और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं । आरोपित महिला मूलतः टोंक जिले के मेंहदवास की रहने वाली है।

जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version