Site icon www.khabredinraat.com

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Two smugglers involved in illegal drug trafficking arrested ​

Two smugglers involved in illegal drug trafficking arrested ​

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से आठ किलो गांजा सहित वारदात में प्रयुक्त एक वाहन भी जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले मुकेश गुर्जर निवासी टोंक हाल शिप्रा पथ जयपुर और विष्णु कुमार योगी निवासी बूंदी हाल दुर्गापुरा जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version