Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाले दो वाहन चोर गिरफ्तार

Two vehicle thieves arrested for stealing two-wheeler ​

Two vehicle thieves arrested for stealing two-wheeler ​

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार चोरी के दुपहिया वाहन भी जब्त किए गए है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ज्ञानचंद यादव ने बताया कि प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर हंसराज उर्फ हंसु निवासी बामनवास जिला गंगापुर सिटी और जितेंद्र हरिजन निवासी गढमारा जिला गंगापुर सिटी हाल जगतपुरा जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चार चोरी के दुपहिया वाहन भी जब्त किए गए है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version