Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाले दो वाहन चोर गिरफ्तार

Two vehicle thieves arrested for stealing two-wheeler ​

Two vehicle thieves arrested for stealing two-wheeler ​

जयपुर। माणक चौक थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से जयपुर शहर के विभिन्न थाना इलाकों से चुराए गए आठ दुपहिया वाहन भी जब्त किए गए है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि माणक चौक थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के शातिर वाहन चोर कमलेश तंवर निवासी अकरेला जिला झालावाड़ हाल रामगंज और सुल्तान खान निवासी शास्त्री नगर जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से आठ दुपहिया वाहन जब्त किए गए है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित नशा करने के आदि है और नशा करने के लिए दुपहिया वाहनों की रैकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version