Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाले दो वाहन चोर गिरफ्तार

Two vehicle thieves arrested for stealing two-wheeler

Two vehicle thieves arrested for stealing two-wheeler

जयपुर। बगरू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बाइक बरामद की है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि बगरू थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए गैंग के शातिर वाहन चोर सुरेन्द्र और जावेद को गिरफ्तार किया गया है और दोनों ही आरोपित मौजमाबाद जिला दूदू के रहने वाले है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

नकबजनी की वारदात करने वाला गिरफ्तार

आदर्श नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान में नकबजनी की वारदात करने वाले एक आरोपित को धर-दबोचा है और उसके पास से चोरी का सामान सहित घटना में प्रयुक्त एक ऑटो रिक्शा वाहन भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।


पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि  आदर्श नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान में नकबजनी की वारदात करने वाले सनोवर बेग निवासी जमवारामगढ़ जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से चोरी का सामान सहित घटना में प्रयुक्त एक ऑटो रिक्शा वाहन भी जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की संभावना है। 

Exit mobile version