Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाले दो वाहन चोर गिरफ्तार

जयपुर। जयसिंहपुरा थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि जयसिंहपुरा थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले गिरोह के शातिर वाहन चोर जुबेर खान उर्फ पिंडारी और वसीम टुंडा को गिरफ्तार किया गया है और दोनों ही आरोपित रामगंज हाल जयसिंहपुरा खोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version