Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाले दो वाहन चोर गिरफ्तार

Two vehicle thieves arrested for stealing two wheelers

Two vehicle thieves arrested for stealing two wheelers

जयपुर। बिंदायका थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक गिरोह के दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का एक दुपहिया वाहन सहित वारदात में प्रयुक्त एक चौपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि बिंदायका थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले 24 वर्षीय दयानंद स्वामी उर्फ लाला निवासी करौली और 27 वर्षीय लोकेन्द्र उर्फ लोकेश उर्फ लुक्का निवासी गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ जयपुर, करौली, चित्तौड़गढ़ के कई थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का एक दुपहिया वाहन सहित वारदात में प्रयुक्त एक चौपहिया वाहन भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version