Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाले दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के पांच दुपहिया वाहन जब्त

Two vehicle thieves arrested for stealing two wheelers

Two vehicle thieves arrested for stealing two wheelers

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी)ने प्रताप नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर इनके पास से पांच चोरी की बाइक भी बरामद की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त अपराध कुंदन कंवरिया ने बताया कि ने सीएसटी ने प्रताप नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले 29 वषीय मैहुल निवासी सवाई माधोपुर हाल मालवीय नगर जयपुर और 20 वर्षीय बीमन्तर बर्मन निवासी बिहार हाल मालवीय नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है।

जिनके पास से चोरी के पांच दुपहिया वाहन भी जब्त किए गए है। जहां पूछताछ में शहर में प्रताप नगर, शास्त्री नगर, जवाहर सर्किल, ज्योति नगर में बाइक चोरी की वारदात की है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Exit mobile version