Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाले दो वाहन चोर गिरफ्तार

Two vehicle thieves arrested for stealing two wheelers

Two vehicle thieves arrested for stealing two wheelers

जयपुर। हरमाडा थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक चोरी का दुपहिया वाहन भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित बुडानिया ने बताया कि हरमाडा थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले अभिषेक शर्मा निवासी हरमाड़ा जयपुर और नानग राम निवासी हरमाड़ा जयपुर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version