Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चोरी करने वाले दो वाहन चोर गिरफ्तार

Two vehicle thieves arrested for stealing two wheelers

Two vehicle thieves arrested for stealing two wheelers

जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले दो शातिर वाहन चोर को पकडा है और उनके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि करधनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोर शिवा बुनकर निवासी हरमाड़ा और अभिषेक कराडिया निवासी करधनी को गिरफ्तार किया गया है और उनके से चोरी की बाइक जब्त की है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी से चौमू से चुराई गई एक बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version