Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाले दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

जयपुर। रामगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी के दुपहिया वाहन भी बरामद किए गए है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि रामगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले दानिश उर्फ मक्खी निवासी जयसिंह पुरा खोर जयपुर और मोहम्मद वसीम निवासी जयसिंहपुरा खोर को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपित नशा करने के आदि है और नशा पूर्ति के लिए वाहन चोरी की वारदात करते है। आरोपियों ने इससे पहले भी जयपुर शहर में कई वारदात करना कबूला है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version