Site icon www.khabredinraat.com

नकबजनी की वारदात करने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकबजनी की वारदात करने वाले दो शातिर नकबजनों को धर-दबोचा और उनके पास से सोने-चांदी के जेवरात सहित मोबाइल और कीमती सामान जब्त किए गए है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकबजनी की वारदात करने वाले नकबजन सुरेश बंजारा निवासी बूंद हाल मालपुरा गेट जयपुर और रोहिताश उर्फ रोहित निवासी अलवर हाल प्रताप नगर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुरेश बंजारा व रोहित उर्फ रोहिताष आदतन अपराधी है और खानाबदोश जीवन जीने के साथ ही नशे के आदि है। आरोपित वाहन चोरी व नकबजनी दिन व रात्रि दोनों में करते है एवं फुटपाट पर ही रहते है।

आरोपी सुरेश व रोहित राहगीरों से मोबाइल लूटने की वारदात भी करते है। चोरी के पैसों का शौक-मौज व स्मैक पीने में खर्च कर देता है। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version