Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Two vicious vehicle thieves arrested for stealing two-wheeler

Two vicious vehicle thieves arrested for stealing two-wheeler

जयपुर। मालवीय नगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से सात चोरी की दुपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व )ज्ञानचंद यादव ने बताया कि मालवीय नगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर विजय सणगत (19) और अमित सारवान (19) को गिरफ्तार किया गया है और दोनों ही इन्दिरा नगर गांधी नगर जयपुर के रहने वाले है। जिनके पास से सात चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version