Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाला चढा पुलिस के हत्थे

Two wheeler thief caught by police

Two wheeler thief caught by police

जयपुर। गलता गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक चोरी की बाइक बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि गलता गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर कपिल कुरैशी निवासी गलता गेट जयपुर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चुराई गई एक बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version