Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाला चढा पुलिस के हत्थे

जयपुर। विधाधर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है और साथ ही उसके पास से चुराए गए दो दुपहिया वाहन (पावर बाइक) भी बरामद की है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर ) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि विधाधर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर समीर शेख उर्फ चांद (25) निवासी भट्टा बस्ती को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी पुलिस थाना भट्टा बस्ती का हिस्ट्रीशीटर है,जिसके खिलाफ विधाधर नगर,शास्त्री नगर,भट्टा बस्ती सहित जयपुर शहर के कई थानों में चार दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। जो जेल से बाहर आते ही चोरी-नकबजनी की वारदात करने लग जाता है।

पुलिस जानकारी में सामने आया है कि आरोपित लग्जरी बाइक-पावर बाइक चोरी करने का शौकीन है और साथ ही मौज-मस्ती शौक के लिए चोरी की वारदात करता है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version