Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चोर चढा पुलिस के हत्थे

Two wheeler thief caught by police

Two wheeler thief caught by police

जयपुर। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक चोरी की वाहन भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि शिवदासपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर प्रहलाद बैरवा निवासी चाकसू जयपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। जो थाना इलाके में स्थित महल रोड पर चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version