Site icon www.khabredinraat.com

दिल्ली रोड पर अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला

जयपुर। दिल्ली रोड पर गुरुवार दोपहर को एक तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। मामले की जांच दुर्घटना थाना पुलिस उत्तर कर रही है। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली बाईपास पर जयपुर गार्डन और गलता गेट थाने के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों को घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 55 साल है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हिट एण्ड रन मामले में वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version