Site icon www.khabredinraat.com

कैफे में घुसकर तोड़फोड़, संचालक पर किया जानलेवा हमला

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में आधा दर्जन बदमाशों ने एक कैफे में घुसकर तोड़फोड़ की और कैफे संचालक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार गोविंद विहार वाटिका निवासी निरंजन माथुर ने मामला दर्ज करवाया कि टोंक रोड पर वसुधंरा कुटुम्ब बीलवा में उसका कैफे है। 24 दिसम्बर को वहां पर विशाल मांड्या, गोविंद, विक्की, आकाश और मनीष मीणा आए और कैफे में जमकर तोड़फोड़ की। उसके सिर और हाथ पर लोहे के सरिए से हमला किया। इससे वह बुरी तरह से लहुलुहान हो गया। घायल अवस्था में बदमाश उसे छोड़कर भाग निकले। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके कर्मचारी के साथ भी मारपीट की।

Exit mobile version