Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाला वाहन चोर गिरफ्तार

Vehicle thief who stole two-wheeler arrested

Vehicle thief who stole two-wheeler arrested

जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चुराया गया एक दुपहिया वाहन (बाइक) बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर मनोहर लाल जांगिड़ निवासी सिकंदरा जिला दौसा को गिरफ्तार किया है और उसके पास से ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके से चुराई गई एक बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version