Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाला वाहन चोर गिरफ्तार

जयपुर। एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम पूर्व (डीएसटी) ने वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एसएमएस अस्पताल और आदर्श नगर थाना इलाके से चुराए गए दो दुपहिया वाहन भी बरामद किए गए है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर बुद्धि प्रकाश निवासी पिलोदा जिला गंगापुर सिटी हाल गोनेर रोड जयपुर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चुराए गए दो दुपहिया वाहन जब्त किए है।

पुलिस पूछताछ मे सामने आया है कि आरोपित नशा करने का आदि है और नशा करने के लिए चुराए गए वाहनों से मोबाइल,पर्स स्नेचिंग की वारदात करता है और जहां वाहन का पेट्रोल खत्म हो जाता है तो वह सुनसान जगह खड़ी कर देता है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदाते खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version