Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाला वाहन चोर गिरफ्तार

Vehicle thief who stole two-wheeler arrested

Vehicle thief who stole two-wheeler arrested

जयपुर। आदर्श नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए नशे के लिए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आदर्श नगर थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर लक्की खटीक (29) निवासी बैजूपाडा जिला दौसा हाल झोटवाड़ा जयपुर को गिरफ्तार किया है।

जिसके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित महेश नगर थाना इलाके में वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहा था। जो स्मैक का नशा करता है और नशा पूर्ति के लिए वाहन चुराता है। चुराई गई बाइक को औने-पौने दामों में बेच कर मिलने वाले पैसों से नशा करता है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version